logo

मुख्यमंत्री हेमंत से बौद्ध परिसंघ के महासचिव ने की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव पर चर्चा

2137news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
प्रदेष के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीरवार को झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु ने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन का प्रस्ताव रखा। 

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर चर्चा 
झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर परम पावन श्री दलाई लामा जी को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि झारखंड में जहां-जहां पुरातत्व बौद्ध संस्थान है उनका पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने से बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के अनुरोधों पर समेकित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर कई लोग थे उपस्थित 
मौके पर प्रकाश बरुआ, डी साय बाबू एवं निशी चतुर्वेदी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें.....