logo

क्रिकेट से संन्यास के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे कैप्टन कूल धोनी! 

13555news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

कभी मैदान में अपने हेलिकॉप्टर शॉट से खेल प्रेमियों का दिल जीत लेने वाले कैप्टन कूल अब बॉलीवुड में एक्टिंग करके लोगों का दिल धड़काने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि धोनी क्रिकेट का मैदान छोड़ने के बाद बॉलीवु़ड में डेब्यू प्लान कर रहे हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है। क्रिकेट से संन्यास से लेकर बॉलीवु़ड में डेब्यू तक, महेंद्र सिंह धोनी का फ्यूचर प्लान क्या है, इस वीडियो स्टोरी में हम आपको बताएंगे। तो, चलिये जानते हैं धोनी का फ्यूचर प्लान। 

यूएई में सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। कयास हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है लेकिन ये सच नहीं है। ये खुद एमएस धोनी ने बताया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी इंडिया सीमेंट्स के 75 साल पूरे होने के मौके पर फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। कप्तान धोनी ने बताया कि वे 2022 में भी आईपीएल खेलते नजर आएंगे। फैंस में खुशी है कि वे थाला को आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर पीली जर्सी में देख पाएंगे। चेपॉक में थाला के छक्कों का लुत्फ उठा सकेंगे। 

आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंची सीएसके
गौरतलब है कि आईपीएल के बीते सीजन में सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था। सीएसके सेकेंड लास्ट पोजिशन पर रही थी। आखिरी मैच के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा था  क्या ये आपका आखिरी आईपीएल था, जवाब में कैप्टन कूल ने कहा था कि डेफिनेटली नॉट। यानी बिलकुल नहीं। वादे के मुताबिक धोनी इस सीजन भी खेल रहे हैं। सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली सीएसके इस सीजन की पहली टीम बनी है। 

बॉलीवुड में काम करने को लेकर धोनी का प्लान
धोनी से पूछा गया कि क्या वे संन्यास के बाद बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं। इसके जवाब में थाला धोनी ने जवाब दिया कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। मै विज्ञापनों में एक्टिंग करता हूं औऱ उससे संतुष्ट हूं। बॉलीवुड में काम करना बेहद ही कठिन पेशा है। गौरतलब है कि पहले भी धोनी के बॉलीवुड में काम करने के अटकलें लगाई जा चुकी है। कुछ महीने पहले कहा गया था कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली एक वेबसीरीज में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे वहीं आईपीएल से पहले धोनी का एक लुक काफी वायरल हुआ था। वायरल लुक में धोनी संन्यासी के वेश में दिखे थे। उस वक्त भी कयास लगाया गया कि धोनी किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, हालांकि बाद में पता चला कि वो आईपीएल का एड शूट लुक था। 

बीसीसीआई ने धोनी को नियुक्ति किया है मेंटॉर
गौरतलब है कि धोनी ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2019 में वर्ल्ड कप में खेला था। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि धोनी फिर से ब्लू जर्सी में दिखाए देंगे। धोनी फिर वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे। चौंकिये नहीं। बीसीसीआई ने धोनी को आगामी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर नियुक्त किया है। वे डगआउट में रणनीति बनाते दिखेंगे।

इसे भी पढ़िये: 

बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला रसायन विज्ञान का नोबल प्राइज

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर भिड़ी झामुमो-बीजेपी, CM हेमंत सोरेन पर लगाया प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप