logo

आइटम क्वीन सिल्क स्मिता की कहानी, जिसका पर्दे पर होना ही हिट की गारंटी थी

13459news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

आपने द डर्टी मूवी तो देखी ही होगी। उस मूवी में विद्या बालन ने जो किरदार निभाया है वह सिल्क स्मिता की असल जीवन की कहानी है। दक्षिण भारत की अभिनेत्री ने अकेले अपने बूते न जाने कितनी फिल्मों को हिट करा दिया। नाम था विजयलक्ष्मी। लेकिन, उनके चाहने वालों ने उनका नाम सिल्क स्मिता रखा।  तब से वह इसी नाम से फेमस हो गईं। 2 दिसंबर 1960 को जन्मी सिल्क ने मात्र 17 साल के अपने फिल्मी करियर में ही साढ़े चार सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया।  23 सितंबर 1996 में अपने घर में वह पंखे से लटकी हुई पाई गईं।

गरीबी के चलते छोड़नी पड़ी पढ़ाई
सिल्क बेहद गरीब परिवार से थीं। थोड़ी बड़ी होने पर एक सरकारी स्कूल में सिल्क का दाखिला करवाया गया लेकिन, चौथी कक्षा में ही सिल्क को स्कूल छोड़ना पड़ा। उस समय सिल्क मात्र 10 साल की ही थीं। सिल्क उम्र में तो छोटी ही थीं लेकिन वह दिखने में बड़ी लगती थीं। समय से पहले ही उनका उनका शारीरिक विकास बहुत तेजी से हो गया था। माता पिता भी न समझ पाए कि उनकी बेटी इतनी जल्दी बड़ी हो गई। सिल्क सिर्फ शरीर से ही बड़ी हुई थीं। सिल्क के माता पिता उनके लिए चिंतित थे। माता पिता ने बहुत ही कम उम्र में सिल्क का ब्याह एक मजदूर से कर दिया गया। 

छोड़ दिया ससुराल
सिल्क का पति अव्वल दर्जे का शराबी था। वो सिल्क को पीटता था। कभी कभी उनके देवर और ननद उन्हें पीट भी देते थे। सिल्क घर छोड़कर भाग गईं और सीधे चेन्नई पहुंच गईं। वहां उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री के यहां नौकरानी का काम किया। सिल्क बचपन से ही फिल्में देखने की बहुत शौकीन थीं। सिल्क ने अभिनेत्री के घर को बहुत अच्छे से संभाला। सिल्क उस अभिनेत्री के निजी कामों में भी हाथ बंटाने लगी थीं। यहां तक उस अभिनेत्री का मेकअप करके उसे तैयार भी कर देती थी। सिल्क को एक फायदा और मिल रहा था। वो उस अभिनेत्री से मिलने आने वाले फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से भी सिल्क जान पहचान बढ़ाने लगी थीं। एक दिन वह एक फिल्म निर्माता की गाड़ी देखकर बहुत प्रभावित हुईं। मालकिन ने कहा कि इस बड़ी गाड़ी को देखकर कहीं उसमें बैठने का सपना तो नहीं देख रही हो? यह बात सिल्क को अच्छी नहीं लगी और उसने कह दिया कि एक दिन उसकी खुद की ऐसी गाडी होगी। 

बन गईं आइटम क्वीन
अब सिल्क ने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किए। वह ऑडिशन देकर ही चीजों को धीरे-धीरे सीख रही थीं। पहले तो कोई उन्हें सिलेक्ट नहीं कर रहा था लेकिन एक दिन उन्होंने कुछ अजीब अदाएं दिखाईं कि उन्हें आइटम नंबर करने के लिए ले चुना गया। सिल्क की अदाएं रंग लाने लगी थी। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। कुछ ही समय में वह सिनेमा की आइटम क्वीन बन गईं। किसी फिल्म को हिट कराने के लिए उनके लटके झटके ही काफी थे। 

50 हजार लेती थीं
1980 में आई तमिल फिल्म 'वंडीचक्रम' ने दर्शकों के बीच सिल्क की एक अलग ही पहचान बना दी। इसमें वह एक शराब का ठेका चलाने वाली लड़की बनकर नजर आईं। यहां से सिल्क के करियर ने एक ऊंची उछाल मारी और वह निर्माता और निर्देशकों की आइटम नंबर के मामले में पहली पसंद बन गईं। उस समय सिल्क एक गाने का 50 हजार लेती थीं। सिल्क का नाम दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा था। फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए सिर्फ चार साल ही बीते थे कि उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम कर लिया था। 

 

इसे भी पढ़िये: 

लालू के लाल तेजप्रताप ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- पिताजी को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया

शराब लदे पुलिस वाहन ने बाइक को मारी टक्कर! 1 की मौत वहीं 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी

 

हिंदी फिल्मों में मारी एंट्री 
वर्ष 1983 में आई हिंदी फिल्म 'सदमा' से सिल्क स्मिता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उस समय सिल्क स्मिता के चर्चे चारों तरफ थे और यह फिल्म वर्ष 1982 में आई तमिल फिल्म 'मुंदरम पिराई का रीमेक है। फिल्म के निर्देशक बालू महेंद्र को इस फिल्म की कहानी बहुत धीमी लगी। वह इसमें कुछ तड़कता भड़कता करना चाहते थे और चाहते थे कि फिल्म के मुख्य कलाकार कमल हासन और श्रीदेवी के बीच कुछ बोल्ड सीन फिल्माए जाएं। उनके साथ यह संभव न हो सका इसलिए इस फिल्म में सिल्क स्मिता को लिया गया। सिल्क ने इस फिल्म की बेहद दुख भरी कहानी में भी रंग भर दिए।

आत्महत्या कर ली 
लोग उनके एक ही काम से ऊब गए थे। उन्होंने एक डॉक्टर से शादी भी की, जिसकी मदद से सिल्क ने फिल्मों का निर्माण किया। उनकी बनाई हुई फिल्मों में भी कोई दम नहीं था। ऐसा समय देखकर सिल्क बहुत निराश हुईं और उन्होंने शराब को अपनी दुनिया बना लिया। अंत में 23 सितंबर 1996 को वह अपने घर में पंखे से लटकी मिलीं। जांच में उनकी मौत को आत्महत्या का नाम देकर केस बंद कर दिया गया। 2011 में एकता कपूर ने सिल्क के जीवन पर आधारित एक फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का निर्माण किया। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया और सिल्क की भूमिका निभाई अभिनेत्री विद्या बालन ने। सिल्क के जीवन पर ही मलयालम भाषा में भी 'क्लाइमैक्स' नाम की फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में सिल्क के रूप में सना खान नजर आईं।