logo

अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

4842news.jpg
द फ़ॉलोवाप टीम, दुमका :
शुक्रवार की सुबह एसकेएमयू ओपी क्षेत्र के चंदो गांव के जंगली इलाके में एक युवक का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार शव जिले के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले 26 वर्षीय मिनाल चालक का बताया जा रहा है। जिसकी अपराधियों ने की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार युवक मिनाल डांस क्रुव का डांसर था, जो गुरुवार की रात 10 बजे से घर से लापता था। जब शव बरामद किया गया तो उसके सिर पर गोली के निशान मिले हैं। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि अपराधियों ने युवक के सर पर गोली मारी है। 

ये भी पढ़ें.......

पुलिस जाँच में जुट गयी है
सुबह जब शव मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के चंदो गांव के जंगली इलाके से एक लाश बरामद किया गया है। जिसकी पहचान गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले मिनाल उर्फ मंगल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से मना कर रही है, और मामले की जांच में जुटी गयी है।