logo

तीन सालों के बाद न्यू ईयर में सामान्य रहेगा रांची का तपमान, 12 डिग्री रह सकता है न्यूनतम पारा

3711news.jpg
द फॉलोउप टीम , रांची :
पिछले तीन सालों से रांची में न्यू ईयर की शुरुआत हमेशा कड़ाके की ठंड और कंपकंपाती हवाओं के साथ होती रही है। मगर साल 2021 में शायद मौसम में थोड़ी राहत की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो रांची का न्यूनतम पारा मंगलवार को दो डिग्री उछाल के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। इसके कारण दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली है। शाम की कनकनी जारी है। अगले चार दिनों तक रांची का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 2017 से पहले रांची का तापमान औसतन 10 डिग्री सेल्सियस रहता था। लेकिन 2017 के बाद औसतन सात डिग्री सेल्सियस रह रहा था। लेकिन इस बार न्यू ईयर के रोज यह 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। जनवरी के पहले हफ्ते में रांची का पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहता है। 

ये भी पढ़ें.....
सम्प्रेषण गृह के बाल बंदियों से स्थानीय लोग परेशान, युवतियों पर कसते हैं फब्तियां और फेकते हैं घरों में पत्थर

बोकारों में बढ़ा ठंड का कहर पारा पहुंचा 8 डिग्री 
राज्य के अन्य शहरों की तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बोकारो में ठण्ड ने अपना शिकंजा कसा और तापमान  08.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।