logo

ओलिंपिक 2021 में दिखेगा झारखंड की दो लाडलियों का हॉकी कमाल

3713news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
निक्की प्रधान औऱ सलीमा टेटे। ये दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने दुनिया में हॉकी में झारखंड समेत भारत का नाम रोशन किया है। अब फिर वे टोकयो में होने जा रहे ओलिंपिक 2021 में अपना कमाल दिखाएंगी। महिला हॉकी टीम के लिए इन दोनों का चयन किया गया है। इस खबर से इन दोनों के अलावा समूचे हॉकी संसार में खुशियां नए साल के तोहफे की तरह ग्रहण की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें.....

अर्जेंटीना में ट्रेनिंग के लिए तैयार
हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखण्ड को इस बात की सूचना दी है। बताया है कि झारखंड से निक्की प्रधान औऱ सलीमा टेटे खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग अर्जेंटीना में होगी। वहां 3 जनवरी से 4 फरवरी, 2021 तक ट्रेनिंग दी जाएगी।

झारखंड की मिट्टी में हॉकी
झारखंड की मिट्टी हॉकी के लिए बहुत पहले से उर्वर रही है। एक समय था जब भारतीय महिला टीम में चार-पांच खिलाड़ी यहां से होती थी। लेकिन 90 के बाद इसमें कमी जरूर आई, लेकिन हमारी बेटियों ने हिम्मख नहीं हारी। 90 के दशक में निक्की प्रधान के रियो ओलिंपिक में और दूसरी अंतरराष्ट्रीय स्प्र्धा में खेल जौहर दिखाने के बाद पुराने दिनों की वापसी हुई।