logo

ठण्ड का कहर, पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस गिरा रांची का पारा

4345news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
राज्य का मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार शाम को रांची का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि बुधवार तक यह 14.6 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि उच्चतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। यह 25.6 डिग्री सेल्सियस बरकरार है। शुक्रवार सुबह रांची व आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा और मौसम साफ रहने से अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि 24 जनवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें.......

24 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार  
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय के भाग में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है । राज्य में कोडरमा, बोकारो, धनबाद, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया।