द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो दिल्ली में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है। पीटीआई की खबरों के अनुसार रामगढ़ में दादा शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा- हम दिल्ली में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं। झामुमो राज्य हित के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। यह कोई पहला विशेष सत्र नहीं है। इससे पहले भी कई विशेष सत्र हुए हैं और चले गए हैं। किस तरह कानून बनाए जा रहे हैं और बाद में उनकी क्या स्थिति होती है, यह सबके सामने है। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर झामुमो के रुख को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। मालूम हो कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयकों को पास कराने की योजना पर काम कर रही है। इन दोनों विधेयकों को आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी भी मिली।
