logo

West Bengal Panchyat election result : TMC की धाक बरकरार, दूसरे नंबर पर भाजपा

mamta_didi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बंगाल पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है ममता बैनर्जी की त्रीणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल मे अपनी धाक जमा रखी है। TMC ने बड़े आकड़ों के साथ इस चुनाव मे जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है । इसके साथ ही बंगाल मे चुनाव और हिंसा का सिलसिला कायम है। बुधवार सुबह से ही अलग अलग इलाकों मे हिंसा और बमबारी चालू है। दक्षिण 24 परगना जिले मे मतदान केंद्र के बाहर आइएसएफ और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई और इसमे कीई लोग घायल हुए। वही भांगड़ से खबर आई है की 2 आइआसएफ के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। राएदिगी मे भी एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।  यह केवल एक दिन की घटना है। 8 जूलाई को शुरू हूए पंचायत चूनाव के मतदान मे हिंसा की खबरे लगातार आते रही है। इसके साथ ही वोटों की हेरा फेरी की भी बात सामने आई है। 


भाजपा लगातार कर रही है विरोध
बंगाल चुनाव पर भाजपा के कई नेताओं का बयान सामने आया है। भाजपा ने कहा है कि अगर निष्पक्ष जांच होती तो टीएमसी की हार तय थी। झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कहा की “बंगाल में काउंटिंग में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। बम, बंदूक के दम पर चुनाव नहीं हुए होते है।  सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को दे दी गई होती तो भाजपा ने टीएमसी को जमींदोज़ कर दिया होता। पूरे देश ने "दीदी मॉडल" को देख लिया है। अब जब दीदी लोकतंत्र बचाने निकलेंगी तब उन्हें बंगाल में हुए खूनखराबे की याद दिलाई जाएगी।’’ वही बंगाल के भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने भी टीएमसी के अभिशेक बैनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा की “अभिषेक बैनर्जी को राज्य की निर्वाचन आयोग, पुलिस और प्रशासन को शुक्रियाआदा करना चाहिए।  सब ने मिल कर यह सुनिष्चित किया है कि टीएमसी चुनाव मे विजयी हो।” आगे उन्होने कहा की “यह चुनाव नही बल्कि तमाशा था। यह लोकतंत्र की हत्या है। आगे आने वाले किसी भी चुनाव मे ऐसा ना हो इसके लिए भारत खड़ा होगा।”


हिंसा के मामले पर आज होगी जांच
बंगाल चूनावो मे हिंसा के मैमले पर भाजपा सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया है। पार्टी नेता रवीशंकर प्रसाद के नेत्तित्व मे यह जांच कमीटी कोलकाता पहूंची। यह टीम सभी इलाकों का ब्यौरा लेगी। अब तक हुए 40 से अधिक हत्या और बमबारी के मामले पर रिपोर्ट बना कर यह कमिटी राष्ट्र अध्यक्ष को सौंपेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N