logo

ऐतिहासिक पल: राज्यसभा के संचालन के लिए बने सिर्फ महिला नेताओं के पैनल में झारखंड की इस नेत्री को किया गया शामिल 

RAJSABHA.jpeg

नयी दिल्ली 

गुरुवार का दिन राज्यसभा के लिए ऐतिहासिक बन गया। राज्यसभा के संचालन के लिए सिर्फ महिला नेत्रियों का पैनल बनाया गया। बता दें कि गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर जारी चर्चा के लिए सभापति जगदीप धनखड़ ने केवल महिलाओं को नामित किया, बल्कि धनखड़ ने कहा कि सदन के आसन पर महिला सदस्यों की मौजूदगी विश्व को एक सकारात्मक संदेश देगी। यह इस बात का प्रतीक होगा कि बदलाव के इस यादगार क्षण के दौरान महिला नेता कमांडिंग  पोजीशन पर थीं। इस पैनल में शामिल महिला राज्यसभा सदस्यों में झारखंड की मुहआ माजी, पीटी उषा, एस फागनोन कोन्याक, जया बच्चन, सरोज पांडे, रजनी अशोकराव पाटिल, डॉ. फौजिया खान, डोला सेन, इदु बाला गोस्वामी, डॉ कनिमोझी एनवीएन सोम, कविता पाटीदार, डॉ कल्पना सैनी और सुलता देव के नाम हैं। ये सभी महिलाएं गुरूवार को सदन की कार्यवाही के दौरान बारी बारी से उच्च सदन के शीर्ष आसन पर विराजमान हईं और सदन का संचालन किया।

 इसे भी पढे़ं- MGM में चिकित्सक के साथ मारपीट: शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे झारखंड के सरकारी व गैर सरकारी डॉक्टर