logo

वर्तमान सरकार द्वारा देश में जो हालात बनाई गई है, उसपर बैठक में होगी चर्चा- हेमंत सोरेन

hemant_on_stage3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की बैठक आज बेंगलुरु में हुई। बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी गए थे। बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चीज की दो पहलू होती है। पॉजिटिव और नेगेटिव। शुरुआत और अंत। पावर में भी नेगेटिव पॉजिटिव होती है। आज देश की जो हालात हैं। उस परिपेक्ष में भी दो समूह होता है। एक सत्ता पक्ष और विपक्ष होता है। वर्तमान सरकार के द्वारा जो देश में हालात बनाई गई है। उसी को लेकर आज एक बैठक है। उस पर यहां डिस्कस किया जाएगा।


मुबंई में अगली बैठक
विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में सभी दलों की सहमति से विपक्षी महागठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों से भाजपा डर गई है। इस बैठक में लोकतंत्र और देश को बचाने पर चर्चा हुई। सब ने गठबंधन के एक नाम पर सहमति जताई है। यूपीए का नाम इंडिया होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बैठक जो पटना में हुई थी उसमें 16 पार्टी शामिल हुई थी। वहीं इस पार्टी में कुल 26 दल शामिल हुए हैं। मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोग 11 सदस्य समन्वय समिति गठित करेंगे। जिसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग तय करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि विपक्षी दल की अगली बैठक अब मुबंई में होगी। फिलहाल इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।


ये लोग हुए शामिल
23 जून को पटना की बैठक में 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया था उनमें JDU, RJD, AAP, DMK, TMC, CPI, CPM, CPI (ML), PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, JMM और NCP शामिल हुई थीं। बेंगलुरु में होने वाली दूसरी बैठक में इसमें आठ पार्टियां और बढ़ सकती हैं। विपक्ष का दावा है कि इसमें मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (जोसेफ), और केरल कांग्रेस (मणि) भी साथ आएंगे। इनमें से केडीएमके और एमडीएमके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सहयोगी थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N