logo

भारत में इस बांग्लादेशी पोर्न स्टार को बचाने के लिए सामने आए इतने वकील, क्या है मामला समझिए

PORNSTAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
महाराष्ट्र पुलिस ने एडल्ट स्टार रिया बर्डे को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही है। पुलिस को रिया की मां, बहन, भाई और पिता की भी तलाश है। रिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

7 अधिवक्ताओं की टीम ने रिया के बचाव में केस लड़ा 
जब पुलिस ने रिया को आदालत में पेश किया तो 7 अधिवक्ताओं की टीम ने उसके बचाव में केस लड़ा। यह केस करीब डेढ़ घंटे तक चला। अधिवक्ताओं ने ठाणे पुलिस से सवाल किया कि पुलिस किस आधार पर रिया बर्डे को बांग्लादेशी साबित कर रही है। पुलिस के पास इस बात को कोई ठोस सबूत नहीं है। इसके बाद आदालत ने रिया को 1 अक्टूबर, 2024 तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

रिया के दोस्त ने पुलिस में कि थी शिकायत 
बता दें कि रिया बर्डे एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर है। वह राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी थी। पुलिस ने रिया के परिवार के सदस्यों पर भी IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही मुंबई स्थित पोर्नोग्राफी रैकेट से रिया के संबंधों की जांच भी जारी है। रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रिया अवैध रूप से भारत में रह रही है। 

रिया की मां मूल रूप से बांग्लादेश की हैं 
बताया जा रहा है कि रिया की मां मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अरविंद बर्डे (रिया के पिता) से शादी की है, जो महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। रिया ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाया है। पुलिस के मुताबिक वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में रिया बर्डे को एकबार पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Tags - महाराष्ट्र न्यूज बांग्लादेश बांग्लादेशी पोर्न स्टार Maharashtra News Bangladesh Bangladeshi Porn Star