logo

झारखंड में सक्रिय हैं अलकायदा के 6 और आतंकी! अरेस्ट डॉक्टर इश्तियाक के इस खुलासे की जांच कर रही पुलिस

alkaida.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची से गिरफ्तार रेडियालॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक ने पुलिस पूछताछ में एक सनसनीखेज बात का खुलासा किया है। इश्तियाक के मुताबिक झारखंड में आतंकी संगठन अलकायदा के 6 और संदिग्ध सक्रिय हैं। इश्तियाक के इस खुलासे के बाद झारखंड एटीएस ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, एटीएस अधिकारियों को संदिग्ध लोगों के नाम और रहने के स्थान की जानकारी मिली है। इस जानकारी के आधार पर सत्यापन और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद संदिग्धों की गिरफ्तारी होगी।

आपको बता दें, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की टीम ने साथ मिलकर 24 अगस्त को राज्य की 16 जगहों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में उन्होंने रेडियालॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक समेत 5 लोगों को अलकायदा संगठन से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में हुआ खुलासा
दिल्ली से 3 सितंबर को फील्ड वेरिफिकेशन के लिए चान्हो लाए गए गिरफ्तार रेडियालॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक समेत सभी संदिग्धों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने झारखंड एटीएस को बताया कि रांची के चान्हो, लोहरदगा के कुड़ू और हजारीबाग के 6 संदिग्ध अलकायदा मॉड्यूल का हिस्सा हैं, जिन्हें ट्रेनिंग के लिए राजस्थान भेजने की तैयारी थी। एटीएस एसपी ऋषभ झा ने कहा कि संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी अपराधियों को फिर से रिमांड पर ले लिया जाएगा।


 

Tags - Al Qaeda terrorists Police investigation National News Jharkhand latest News