बरेली:
आजकल लोगों पर सेल्फी का क्रेज (selfie craze) हावी होता जा रहा है। सेल्फी लेने के लिए यंगस्टर्स अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। इसी चक्कर में अब तक कईयों की जान जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके सेल्फी का क्रेज बदस्तूर जारी है। आए दिन आप ऐसी खबरे और वीडियो देखते रहते होंगे,जहां सेल्फी के कारण किसी ने अपनी जान गवा (lost his life because of selfie) दी हो। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के बरेली का है। जहां कार्तिक पूर्णिमा के मेले में एक व्यक्ति का सांप के साथ सेलफी लेना महंगा पड़ गया। उसने जैसे ही सपेरे के फोटो लेना के लिए उसे अपने गले में डाला, और सेल्फी लेता उससे पहले ही सांप ने उसे कांट लिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही सपेरा फरार है। पुलिस को मामले की जानकारी दें दी गई है।

मेले में मची खलबली
मृतक की पहचान बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30वर्ष थी। परिजनों ने बताया कि वो लोग कार्तिक पूर्णिमा के मेला घूमने गए थे तभी धर्मपाल को सपेरे की बीन की आवाज सुनाई दी। उसके बाद आवाज सुनकर एक तंबू में पहुंच गया। वहां सपेरा तमाशा दिखा रहा था। मृतक ने सपेरे से सेल्फी लेने के लिए सांप को मांगा। अभी वह सेल्फी लेने की कोशिश कर ही रहा था कि सांप से उसे का डस लिया। धर्मवीर कुछ देर बार ही बेहोश हो गया। जिससे पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों पहले युवक पास के गांव में ले गये। इसके बाद भी उसकी स्थिति जब बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कहा है कि सपेरा फिलहाल फरार है। उसकी खोज की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वह बहुत जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।