द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी पार्टियों की दो दिवसीय दूसरी बैठक 17 जुलाई को बेंगलुरु में शुरू हुई। इस बैठक में 26 दलों के नेता शामिल हुए है। 17 जुलाई को शाम 6 बजे मीटिंग शुरू हुई। यह बैठक करीब पौने 3 घंटे तक चली। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। आज दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक 4 बजे तक चलेगी। आज की होने वाली बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग के अलावा महागठबंधन के नए नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही एक संयोजक के नाम पर भी चर्चा होगी। जिसके बाद सभी नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ये लोग हो सकते हैं शामिल
23 जून को पटना की बैठक में 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया था उनमें JDU, RJD, AAP, DMK, TMC, CPI, CPM, CPI (ML), PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, JMM और NCP शामिल हुई थीं। बेंगलुरु में होने वाली दूसरी बैठक में इसमें आठ पार्टियां और बढ़ सकती हैं। विपक्ष का दावा है कि इसमें मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (जोसेफ), और केरल कांग्रेस (मणि) भी साथ आएंगे। इनमें से केडीएमके और एमडीएमके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सहयोगी थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N