logo

मोदी सरनेम मामला : SC ने गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता को जारी किया नोटिस, 4 अगस्त को अगली सुनवाई

rahul_gandhi_pic1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर कोर्ट विचार करेगी। इसके साथ ही SC ने गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। बता दें कि इस मामले में 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने उनकी पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। तभी राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

राहुल गांधी के अधिवक्ता की कोर्ट से आग्रह

बता दें कि राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि सजा के फैसले पर या तो रोक लगाई जाए या फिर जल्द सुनवाई हो। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना सुनवाई के सजा के फैसले पर रोक नहीं लगा सकते हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N