द फॉलोअप डेस्क
वर्षों से सहारा इंडिया कंपनियों में लाखों परिवार के करोड़ो रूपये फंसे हुए हैं। जिसे लेकर देश भरके विभिन्न राज्यों में आंदोलन भी किये जा चुके हैं। लेकिन अब उन लाखों परिवारों के लिए अच्छी खबर है। इस पोर्टल के माध्यम से निवेशक सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार यानि आज सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया। दरअसल 29 मार्च को केंद्र सरकार ने कहा था कि सहारा ग्रुप के सहकारी समितियों के करीब 10 करोड़ निवेशकों 9 महीने के भीतर पैसे रिटर्न किया जाएगा। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया गया था।

45 दिन के अंदर जाएगा पैसा
सहारा इंडिया पोर्टल के लॉन्च के दौरान अमित शाह ने कहा कि 4 सहकारी समितियों के सारा डाटा ऑनलाइन है। यह पोर्टल 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को आसानी से रजिटेंशन करने में मदद करेगा। इस पोर्टल के जरीए वास्तविक जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस करेंगे। उनके बैक में 45 दिन के अंदर पैसा पहुंच जाएगा।
सबसे ज्यादा पैसा इन राज्य के लोगों का
जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा पैसा बिहार,झारखंड,मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों का है। पैसा वापस नहीं मिलने पर निवेशकों ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। इस पोर्टल के लॉन्च की खबर से देश के लाखों परिवार जिन्होंने सहारा इंडिया में करोड़ो निवेश किये थे उनमे अब एक नई उम्मीद जगी है। ध्यार रहे कि जिनकी सहारा में निवेश अवधि पूरी हो चुकी है। उन्हें पैसे वापस मिलेगा।

साल 2012 में बनाया गया था सहारा-सेबी फंड
जानकारी हो कि साल 2012 में सहारा-सेबी फंड बनाया गया था। सहारा सेबी फंड में कुल 24000 करोड़ जमा हैं। साल 2009 में सहारा हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन से जुड़े विवाद की शुरुआत हुई थी। जब कंपनी ने अपना IPO लाने की पेशकश की। IPO के आते ही सहारा की पोल खुलने लगी. सहारा ने गलत तरीके से निवेशकों से 24000 करोड़ की रकम जुटाई थी। जो सेबी के सामने आ गई. सेबी ने सहारा में कई अनियमितता पाई। जिसकी जांच जब हुई तो बड़ा स्कैम सामने आया सेबी ने सहारा को निवेशकों को उनका पैसा ब्याज समेत लौटाने का आदेश दिया था। अब उस पैसे को लौट आने का समय आ चुका है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N