logo

रतन टाटा की अनसुनी लव स्टोरी, 4 बार हुआ प्यार; लेकिन नहीं हो पाई शादी

रतननन.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारतीय उद्योग जगत के महान व्यवसायी और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का गुरुवार रात निधन हो गया। उनके जाने से देश-दुनिया में शोक की लहर है। रतन टाटा ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कीं। लेकिन उनकी लव स्टोरी कम ही लोग जानते हैं। रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 4 बार प्यार हुआ था, लेकिन शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सके। 

लड़की ने भारत आने से किया इनकार 
जब उनसे इंटरव्यू में उनकी निजी जीवन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि उनका पहला प्यार अमेरिका में हुआ था। उस समय वे लॉस एंजिल्स में आर्किटेक्चर फर्म में काम करते थे। उन्होंने वहां एक लड़की से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की ने भारत आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनकी दादी बीमार हो गईं और वे भारत आ गए। उन्हें लगा था कि उनके भारत आने के बाद उनकी प्रेमिका भी उनके प्यार में भारत चलने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन 1962 में भारत-चीन युद्ध शुरू हो गया और वह नहीं आई। इसके बाद टाटा उस लड़की से अलग हो गए।

4 बार हुआ था प्यार 
इसके बाद आगे उन्होंने बताया था कि उन्हें 4 बार प्यार हुआ था। लेकिन चारों बार कुछ ना कुछ कराण से उनकी शादी नहीं हो पाई। रतन टाटा ने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा कोई सही शख़्स मिलता तो वे शादी कर लेते चाहे उम्र कुछ भी हो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने अपना जीवन अकेले ही बिताया। 


 

Tags - रतन टाटा लव स्टोरी अमेरिका भारत-चीन युद्ध Ratan Tata Love Story America India-China War