logo

तेंदुए के हमले में पुजारी की मौत, वन विभाग कर रहा मामले की जांच

गग.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के संदिग्ध हमले में एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना गोगुंदा के राथौड़ों का गुंडा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी विष्णु गिरी रविवार रात को मंदिर के बाहर सो रहे थे, तभी जंगली जानवर उन्हें जंगल में खींच कर ले गया और उनका शिकार कर लिया। वन अधिकारियों ने क्या कहा

पुजारी का शव मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच दहशत है। शव सोमवार सुबह मंदिर से करीब 150 मीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। स्थानीय लोगों का दावा है कि तेंदुए ने ही पुजारी का शिकार किया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पुजारी पर तेंदुए ने हमला किया या किसी और जंगली जानवर ने। इस इलाके में तेंदुए के हमले से लोग दहशत में है और इस तरह के मामलों में यहां अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों को अकेले न निकलने की दी सलाह

पुलिस ने पुजारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब हो की इस क्षेत्र मे तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने अपना पहला शिकार 18 सितंबर को एक किशोरी को बनाया था। जब वह मवेशी  चराने क लिए निकली थी। इसके बाद से लगातार आदमखोर तेंदुआ शिकार पर है और रविवार की रात उसने पुजारी को अपना छठा शिकार बनाया है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि शाम के बाद कोई अपने घर से अकेले न निकले और सावधान रहे।


 

Tags - Priest died leopard attack forest department national news