logo

PM मोदी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया दुख, हेमंत-कल्पना के प्रति जताई संवेदना

PM मोदी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया दुख, हेमंत-कल्पना के प्रति जताई संवेदना

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके निधन से उन्हें बहुत दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूपी सोरेन ने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए दुख की घड़ी बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 


हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के प्रति जताई गहरी संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। पीएम मोदी ने रूपी सोरेन के जनजातीय समुदायों के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया। रूपी सोरेन का निधन बुधवार को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा के बरलंगा स्थित घाट पर संथाली रीति-रिवाज से किया जाएगा।

Tags - PM Modi Rupi Soren Hemant Soren Kalpana Soren Jharkhand News