द फॉलोअप डेस्क
पीएम मोदी ने 97वें मन की बात कार्ययक्रम की शुरुआत में देशवासियों को नए साल की बधाई दी। मोदी ने कहा कि जनवरी के महीने में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक त्योहारों की रौनक रहती है। इसके बाद देश गणतंत्र उत्सव भी मनाता है। इस बार भी गणतंत्र दिवस पर अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जैसलमेर से पुल्कित ने मुझे लिखा है कि 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा लगा। कानपुर से जया ने लिखा है कि उन्हें परेड में शामिल झांकियों में भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को देखकर आनंद आया। इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली Women Camel Riders और CRPF की महिला टुकड़ी की भी काफी सराहना हो रही है।

पद्म पुरस्कार विजेताओं की बात की
मन की बात में पीएम ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की बात की। पीएम ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की है। पीएम ने कहा कि आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है और चुनौतिपूर्ण भी है, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। पीएम ने इसी के साथ देशवासियों को इन विजेताओं के बारे में जानने का आग्रह किया।
तभी तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है
जम्मू-कश्मीर से कुछ ऐसी तस्वीरें आईं जिन्होंने पूरे देश का मन मोह लिया. Social Media पर तो पूरी दुनिया के लोग इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं. आप भी इन तस्वीरों को देखकर कश्मीर की सैर जाने का जरूर सोच रहे होंगे. मैं चाहूंगा, आप खुद भी जाइए और अपने साथियों को भी ले जाइए. एक Social Media User ने लिखा है कि स्वर्ग इससे ज्यादा खूबसूरत और क्या होगा? ये बात बिलकुल सही है. तभी तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।
