logo

केदारनाथ धाम में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगा बैन, जानें क्या है बड़ी वजह

kedarnath1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। बीते दिनों क महिला ब्लॉगर ने मंदिर के सामने अपने प्रेमी को प्रपोज किया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसके बाद मंदिर परिसर ने मंदिर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने लिया है। मतलब ये की अब न तो आप मंदिर में फोटो ले सकेंगे न ही विडियो बना सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में शालीन कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। यदि कोई इस आदेश का पालन नहीं करेगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन का लगाया गया बोर्ड
इस फैसले के बाद मंदिर परिसर में जगह-जगह पर बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन है। आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं। साथ ही मंदिर प्रांगण में तंबू या शिविर स्थापित करना दंडनीय अपराध है। बता दें कि हाल में मंदिर के गर्भ गृह में जाने के लिए मोबाइल बैन किया गया था। हालांकि अब पूरी परिसर बैन किया गया है।

कैसे शुरू हुआ मामला

बीते दिन एक वीडियो में जहां मंदिर परिसर में अपने पुरुष मित्र को नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करती एक व्लॉगर दिखाई दी थी। वहीं एक अन्य वीडियो में मंदिर के गर्भगृह में एक महिला नोट उड़ाती दिखाई दी थी। इसके अलावा भी, कई लोगों को केदारनाथ मंदिर में रील बनाते देखा गया था। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि बदरीनाथ धाम में ऐसी कोई शिकायतें अभी नहीं आई हैं लेकिन जल्द ही वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N