logo

नुपुर शर्मा बयानबाजी : रांची में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, बदले में पुलिस ने की हवाई फायरिंग, लाठीचार्ज

DANGA.jpg

रांचीः

नुपुर शर्मा के बयान पर से मुसलिम समाज के लोगों नाराजगी है। इसे लेकर आज राजधानी रांची समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची के मेन रोड में आज हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। भीड़ इतनी आक्रोशित है कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया है। इसके बदले में आक्रोशित भीड़ ने भी पत्थरबाजी की है।

 


पुलिस जवानों को चोट लगी 
भीड़ द्वारा फेंके गये पत्थर से  पुलिस के कई जवानों को चोट लगी है। इससपर पुलिस को हवाई फायरिंग की। तब जाकर भीड़ कुछ संभला। इससे पहले भी मुसलिम समाज के लोगों ने नुपुर शर्मा के बयान का विरोध करने राजधानी की सड़कों पर उतरे थे। डोरंडा इलाको में भी दुकानों को बंद कराया गया है।