logo

बड़ी खबर : 'INDIA' बैनर के तले चुनावी मैदान में उतरेंगी विपक्षी दल, कांग्रेस बोली- इंडिया जीतेगा

Opposition_meeting1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल ने अपने गठबंधन का नाम की घोषणा कर दी है। विपक्षी दल ने अपने गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने का प्रस्ताव रखा गया है। यानी इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस। बता दें कि विपक्षी पार्टियों की दो दिवसीय दूसरी बैठक 17 जुलाई को बेंगलुरु में शुरू हुई। इस बैठक में 26 दलों के नेता शामिल हुए है। आज दूसरे दिन की बैठक फिलहाल जारी है। बैठक 4 बजे तक चलेगी। जिसके बाद सभी नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राजद ने कहा अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी

नाम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर लिखा है कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है! I - Indian N - National D - Democractic I - Inclusive A - Alliance अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी।