logo

Mission 2024 : विपक्ष के महाजुटान के जवाब में आज NDA का शक्ति प्रदर्शन, शामिल होंगे 38 दलों के नेता 

nda1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ रही है। सभी पार्टियां इसे लेकर जोरो-शोरो से तैयारी में लग गई है। जहां एक तरफ  आज विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बना रही है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए में भी एकजुटता की मुहिम शुरू हो गई है। आज NDA ने भी बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में एनडीए में शामिल तमाम दलों के अलावा अन्य दलों के भी शामिल होने की संभावना है। जानकारी है कि इस बैठक में 38 दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं का दिल्ली के रवाना होने का दौर शुरू हो चुका है। 


पहली बार एकनाथ शिंदे और अजित पवार होंगे शामिल 
यह मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बिहार की राजनीति के लिए यह बैठक काफी अहम साबित होगी। इस बैठक में लोजपा के चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी भी शामिल होंगे। चिराग ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 2024 में BJP चिराग के जरिए लोकसभा चुनाव में बिहार के 4.5% दुसाध और पासवानों को साधने की कोशिश करेगी। वहीं इस बैठक में अकाली दल के सुखबीर बादल और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र से NDA की बैठक में पहली बार एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल होंगे। 


ये लोग होंगे शामिल
NDA की बैठक में 38 पार्टियां शामिल होंगी, लेकिन अब तक 23 दलों के नाम सामने आए हैं। इनमें AIADMK, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेससिव पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, जननायक जनता पार्टी, इंदिया मक्कल कल्वी मुन्नेत्र कझगम, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया, और मिजो नेशनल फ्रंट। इनके अलावा, तमिल मनिला कांग्रेस, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, बोडो पीपुल्स पार्टी, पाताली मक्कल कच्ची, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, अपना दल, असम गण परिषद, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस पुडुचेरी, ​​​​​शिरोमणि अकाली दल संयुक्त (ढिंढसा) और जनसेना (पवन कल्याण)।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N