द फॉलोअप डेस्क
ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तिसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। जान बचाने के लिए लोग मॉल की दीवार पर लगे शीशे को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति बाहर कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। फिलहाल दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।जानकारी के अनुसार कई लोग तीसरी मंजिल से लटकते हुए नजर आ रहे हैं। सभी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
खबर अपडेट की जा रही है....

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N