logo

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले हाफिज को उम्रकैद 

lucknow1.jpg

 द फॉलोअप टीम, लखनऊः
विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट के न्यायालय ने आठ साल के बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में हाफिज को सोमवार को सजा सुनाई। दोषी हाफिज को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ हि 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि कोर्ट ने महज 40 दिनों में पूरी की सुनवाई की। आपको बताते चलें कि बुढाना थाना के पुलिस अधिकारी ने महज 13 दिनों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

 
क्या है मामला
घटना के बारे में बताया जाता है कि 23 सितंबर 2023 को हाफिज ने पीड़िता को काम करने के बहाने अपने घर पर बुलया ता। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बच्ची की स्थिती खराब हो गई थी। बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया था। बताया जा रहा कि पीड़ित बच्ची सात दिन तक हायर सेंटर मेरठ में भर्ती रही। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया था।


महज 40 दिनों में हुई मुकदमों की सुनवाई
आपको बताते चलें कि बीते 6 अक्टूबर 2023 को कोर्ट में चार्चशीट दाखिल की गई थी। इस पूरे मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट) बाबूराम ने की। गत 11 अक्टूबर 2023 को कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया। विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सजा के प्रश्न पर सुनवाई हुई। दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।