द फॉलोअप डेस्क
कुलगाम (Kulgam) में CRPF कैंप (CRPF Camp) पर हमला हो गया है, जिसमें दो जवानों के घायल होने की सूचना है। हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले (Kulgam District) में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों (Unknown Attackers) ने गोलीबारी (Firing) कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force-CRPF) के दो जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले (Anantnag District) के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

पिछले महीने, छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुआ था ऐसा ही हादसा
घायल जवानों को इलाज के लिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया। गौरतलब है कि पिछले महीने, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अलार्मडगु कैंप में बचे हुए विस्फोटकों को निष्क्रिय करते समय, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट में CRPF के चार जवान घायल हो गए थे। बहरहाल, आज की घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
