logo

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग, देश की पहली हाइड्रोजन DEMU ट्रेन को मिली मंजूरी

वनि.jpg

द फॉलोअप,बिहार
भारत ने स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। देश की पहली हाइड्रोजन-चालित 10 कोच DEMU ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस उपलब्धि को सराहते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी यह ट्रेन। इससे प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

 

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई रफ्तार
सरकार के इस पहल को भारतीय रेल के हरित भविष्य की मजबूत नींव माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि हाइड्रोजन आधारित तकनीक देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग में भारत की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाती है।

PM मोदी के नेतृत्व में नवाचार पर जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेल लगातार नवाचार और हरित विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उनका कहना है कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी होंगी, बल्कि भविष्य के टिकाऊ और आधुनिक भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

Tags - Hydrogen DEMU Train India First Hydrogen Train Clean Energy India Green Railways