द फॉलोअप डेस्क
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार यानि आज बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा में एक निजी बस और कार में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने कार में टक्कर मारी है। मौके पर पुलिस पहुंच कर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है।
इन लोगों की गई जान
मेरठ के थाना इंचौली के धनपुर गांव का रहने वाला परिवार TUV कार से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। कार में 4 बच्चे भी सवार थे। तभी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में नरेंद्र यादव (45), उनकी पत्नी अनीता (42) और दो बेटे हिमांशु (12) और करकित (15) की मौत हुई। नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38) और बेटी वंशिका (7) की मौत हुई, जबकि धर्मेंद (48) और उनके बेटे आर्यन (8) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धर्मेंद्र खेती करते थे। जबकि नरेंद्र इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे।

पुलिस ने कहा- पूरी गलती बस ड्राइवर की
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि ''बस नोएडा के बाल भारती स्कूल की है। ड्राइवर दिल्ली से लौट रहा था। गाजीपुर में उसने CNG भरवाई और रॉन्ग साइड पर चल रहा था। इस हादसे में पूरी गलती बस ड्राइवर की है।"बताया जा रहा है कि बस करीब 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड में दौड़ी। बस ड्राइवर का नाम प्रेमपाल है। उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N