logo

हल्दीराम कंपनी बिहार में 300 करोड़ की लागत से लगायेगी कारखाना, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

newproject-2023-09-11t180810-336-1694435907.jpg

द फॉलोअप  डेस्क 

बिहार में पलायन को रोकने के लिए बहुत  अच्छी पहल की जा रही है। बिहार से अब लोगों को काम करने के लिए बाहर न जाना  पड़े इसके लिए कई बड़ी कंपनियों ने बिहार में रुचि दिखाई है। 2022 से 2024 के बीच में 12000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट प्रपोजल  बिहार  को मिले है। इसे पहले भी 2016-2022 के बीच यह आकडा 2500 करोड़ का था। बता दें कि अगले 12 महीनों में प्राइवेट क्षेत्र में लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलने  वाले है। ऐसे में जो लोग कम पढे लिखे है या पढे लिखे नहीं है उन्हे भी काम मिलने वाला है। 

500 लोगों को मिलेगा रोजगार 

पटना के बिहटा में हल्दीराम कंपनी की बिहार में पहली निर्माण इकाई होगी। बिहार के उद्धोग मंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर कंपनी की और से करीब  300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। यहां सीधे तौर पर 500 नौकरियों  का सृजन होगा। वर्तमान में हल्दीराम की निर्माण इकाई नागपुर, कोलकाता, दिल्ली और बीकानेर आदि जगहों पर है। बिहटा में  हल्दीराम की फैक्ट्री खोलने के बाद यहाँ लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। देशभर में हल्दीराम के रिटेल चेन स्टोर भी हैं। विदेशों में कंपनी के उत्पाद निर्यात भी किए जाते है।
 
बिहटा का हो रहा है विकास 
बिहटा में कई औधयोगिक कंपनियां पहुंच चुकी है। यहाँ एयरपोर्ट का भी विकास हो रहा है। इससे क्षेत्र के आसपास औधयोगिक विकास का माहौल भी  बढ़ रहा  है। इस जगह पर कई और कंपनियां हैं  जो यहाँ निवेश का प्रस्ताव लेकेयर आरही है। यहाँ 9 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड एक्सपोर्ट पैक हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इससे फल और सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। 
 

Tags - haldiramhaldiram success storyhaldiram sweetshaldiram bhujiahaldiram companyjob in haldiram companyhaldiram namkeen#haldiram ki kahaanibharti h haldiram company mभर्ती है haldiram company मेंhaldiramshaldiram company jobs in noidahaldiram snac