logo

मुख्यमंत्री हेमंत से नव प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने की मुलाकात, सोरेन ने दी बधाई

IAS0011.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अब तक वे जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में योगदान देते रहे हैं, उसी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी काम करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनशीलता और निष्ठा से ही सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है।


उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही राज्य के सर्वांगीण विकास को गति मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता और आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे।


 

Tags - Civil Service Promotion Jharkhand Secretariat Meeting Welfare Schemes Delivery Administrative Responsibility Call Public Service Commitment