logo

Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ परेड की झांकी में देश-विदेश ने देखा झारखंड के बैद्यनाथ मंदिर और भगवान बिरसा मुंडा का प्रारूप

jhaki.jpg

डेस्क:
74वें गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। इसी के साथ परेड की शुरुआत हो गई है। इस परेड में झारखंड की झलक भी देखने को मिली है। जिसमें देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर और भगवान बिरसा मुंडा की झलक देखने को मिली।

बिरसा मुंडा को दर्शाया गया
झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया। जिनके साथ लोक कलाकार साथ-साथ चलते नजर आए। लोक कलाकार वाद्य यंत्र के साथ नजर आए। उसके बाद बैद्यनाथ मंदिर की झांकी निकली। झारखंड सरकार द्वारा देवघर स्थित बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया। साथ ही देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी झांकी में दर्शाया गया है। जाहिर है यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दिशा में काफी मेहनत से इसके लिए कार्य किया है। वहीं, यहां की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई। । इसके अलावा झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी गयी। झांकी के साथ पाईका नृत्य कर कलाकार राजपथ की शोभा बढ़ाई।


झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों
गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन इस बार हुआ है। केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ।