logo

फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की सोमवार को आत्महत्या, 24 घंटे बाद कैप्टन पत्नी ने भी उठाया ये खौफनाक कदम 

DEATH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आगरा के खेरिया में एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने सोमवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसके ठीक 24 घंटे बाद उनकी पत्नी ने भी दिल्ली में आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचना फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप और कैप्टन रेनू तंवर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद वायुसेना स्टेशन में रखा गया है। पत्नी का शव भी बुधवार को आगरा आ गया। दोनों शव गुरुवार को उनके पैतृक गांव मोरारा बिहार शरीफ, नालंदा भेजे जाएंगे।

दोनों की शादी 2022 में हुई थी 

मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय दीनदयाल दीप फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे। वहीं उनकी पत्नी कैप्टन रेनू तंवर मिलेट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन थीं और वर्तमान में आगरा के मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात थीं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। 2 दिन पहले कैप्टन रेनू तंवर काम के शिलशिले में दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान दीनदयाल दीप ने अपने खेरिया स्थित वायुसेना स्टेशन स्थित आवास में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस ने उनकी पत्नी को फोन पर दी। इसके बाद रेनू तंवर भी दिल्ली में आत्महत्या कर ली। 

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन आशंका है कि पति की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद कैप्टन रेनू तंवर अवसाद में चली गईं और उन्होंने यह कदम उठाया। दोनों के परिवारों में इस घटना से कोहराम मच गया है। 


 

Tags - हिंदी न्यूज लेटेस्ट न्यूज फ्लाइट लेफ्टिनेंट आत्महत्या Hindi News Latest News Flight Lieutenant Suicide