logo

Mission 2024 : NDA नेताओं को पीएम ने पार्टी का अर्थ बताया, कहा- हमारा संकल्प,एजेंडा,रास्ता पॉजिटिव है

PM_Modi_pic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए में भी एकजुटता की मुहिम शुरू हो गई है। NDA ने भी मंगलवार बड़ी बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 38 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में NDA के 25 साल पूरे होने पर पीएम ने NDA में एन का मतलब नयू इंडिया, डी का मतलब डेवेलप्ड नेशन यानी विकसित राष्ट्र ओर A का अर्थ है एस्पिरेशन यानी लोगों की आकांक्षा है। आज महिलाओं, युवा, दलित, मध्यम वर्ग और वंचितों को NDA पर भरोसा है।


हमारी पार्टी किसी को सत्ता से हटाना नहीं चाहती
पीएम ने कहा कि NDA का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं है। हमारी पार्टी किसी को सत्ता से हटाना नहीं चाहती। हमारी पार्टी किसी के विरोध में नहीं बनी है। हमारा संकल्प पॉजिटिव है,एजेंडा भी पॉजिटिव है और रास्ता भी पॉजिटिव है। कोई भी सरकार बहुमत से चलती है किसी के साथ से चलती है। देश में राजनीतिक गठबंधन का पुराना इतिहास है, लेकिन नकारात्मक विचार से बने गठबंधन सफल नहीं हुए।


ये साथ आए है, पास नहीं 
इस दौरान पीएम ने विपक्षी महागठबंधन पर भी तंज कसा। पीएम ने कहा कि ये साथ आए है, पास नहीं आए है। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। लेकिन बेंगलुरु में हाथ पकड़कर स्टेज पर बैठे हैं। बंगाल में लेफ्ट और टीएमसी लड़ रही है लेकिन वहां स्टेज पर साथ खड़े हैं। जनता जानती है यह मिशन नहीं मजबूरियां हैं। इनलोगों को अपने कार्यकर्ताओं की कोई फ्रिक नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N