दिल्ली:
दिल्ली-NCR समेत ऊतर भारत में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप देर रात करीब 2 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भारत में अब तक की किसी हताहत की कोई खबर नहीं है। भूकंप आने के बाद #earthquake ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आधे घंटे में करीब 20 हजार ट्वीट किए गए।

भारत के 5 राज्यों किया गया महसूस
भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ। दिल्ली-NCR में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।

भूकंप का केंद्र था नेपाल
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था। भारत में भूकंप से अबी तक किसी के जानमान के नुकसान की खबर नहीं आयी है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र नेपाल के मुताबिक, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके महसूस किये गये। वहीं, भूकंप के बाद एक घर गिरने से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई गयी है।