logo

दोहराया गया श्रद्धा मर्डर केस!, दिल्ली पुलिस को गीता कॉलोनी में कई टुकड़ों में कटा महिला शव मिला

delhi_flyover.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से मानव शरीर के कई टुकड़ों मिले है। शव किसी महिला का बताया जा रहा है। टुकड़े 2 काले बैग में थे। एक बैग में सिर और दूसरे में शरीर के बाकी अंग मिले है। अब भी कुछ अंग पुलिस को नहीं मिली है। जिसकी तलाशी जारी है। शव किस महिला की है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 


सिर पर बड़े बाल होने से महिला का शव होने की आशंका
डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने कहा, एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को सुबह सवा नौ बजे शव के टुकड़े मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे बरामद कर लिया। कटे हुए सिर पर बड़े बाल हैं इससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शव है। वहीं अभी छानबीन जारी है। ड्रोन की मदद से बाकी के टुकड़ों को खोज जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N