logo

जरा सोचिए, 17 माह से बिना वेतन कर रहे काम HEC कर्मचारी, दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर PM पर कसा तंज

deepika_pandey1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक हो गई है। इसमें झारखंड ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस इस मिशन के लिए सेटेलाइट और लॉन्चिंग पैड का निर्माण झारखंड की एचईसी कंपनी ने किया है। होरिजेंटल स्लाइडिंग डोर, फोल्डिंग प्लेटफार्म , एसीसीआरपी और विल बोगी सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण उपकरण बनाने वाली भारत सरकार की उपक्रम मदर इंडस्ट्री एचईसी के कर्मचारी मुफलिसी में जीने को मजबूर है। पिछले लगभग 18 महीने से एचईसी के अधिकारियों को जबकि लगभग 15 महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर एचईसी अपने कामगार लगातार समय समय पर आंदोलन करते रहे हैं। इसे लेकर महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट किया है।


17 माह से वेतन नहीं मिला 
दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड स्थित HEC के कर्मयोगियों ने चंद्रयान -3 के उपकरण बनाए। लेकिन विडंबना देखिए नरेंद्र मोदी इन कर्मयोगियों को 17 माह से वेतन नहीं मिला है। देश के प्रति इनके जज्बे को सलाम। चंद्रयान के प्रक्षेपण को लेकर हर ओर उल्लास है, लेकिन क्या किसी ने विचार करने का प्रयास किया कि जिन्हें 17 माह से वेतन नहीं मिला उनकी और परिवार के अन्य सदस्यों की पीड़ा कैसी होगी।

चंद्रयान 3 के लिए एचईसी ने किया कई महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण
बता दे कि चंद्रयान 3 के लिए एचईसी के द्वारा कई महत्वपूर्ण उपकरणों निर्माण किया गया है। जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लाइडिंग डोर, फोल्डिंग प्लेटफार्म, एसीपीआरपी और भील बोगी सिस्टम प्रमुख रूप से शामिल है। इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल चंद्रयान 3 के असेंबलिंग एरिया से लेकर लॉन्चिंग पैड तक में किया गया है। बता दें कि वर्ष 2000 से ही एचईसी का इसरो के हर अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चंद्रयान समय सभी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए जिस लॉन्चिंग पैड का इस्तेमाल किया जाता है उसका निर्माण भी मदर इंडस्ट्री एचईसी के द्वारा ही किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N