logo

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पिता पर यौन शोषण का लगाया आरोप, कही ये बात

swati3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। स्वाति ने एक अवॉर्ड शो के दौरान कहा कि मैं जब छोटी थी। उस वक्त मेरे पिता मेरे साथ मारपीट करते थे और यौन शोषण भी करते थे। जब मेरे पिता घर आते थे तब मैं बहुत डरकर सहम जाती थी। मैं डर से कांपती थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कई रातें बिस्तर के नीचे बीती।स्वाति ने शनिवार को दिल्ली में DCWAwards कार्यक्रम के दौरान अपना दर्द बयां किया है।


चोटी पकड़ कर सिर दीवार में लड़ा देते थे
स्वाति ने आगे कहा कि तब  मैं पूरी रात प्लानिंग करती थी कि जो भी आदमी महिलाओं के साथ, बच्चियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं उन्हें सबक सिखाऊंगी। मुझे मेरे पिता बेरहमी से पीटा करते थे। वह मेरी चोटी पकड़ कर सिर दीवार में लड़ा देते थे। खून निकालता रहता था। मैं दर्द से कहराते रहती थी लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैं कक्षा 4 तक अपने पिता के साथ रही थी। मेरा मानना है कि जब कोई इंसान अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ सकता है। तभी उस इंसान के अंदर वो हिम्मत आती है जिससे वो पूरा सिस्टम हिला पाता है। शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।


अत्याचार होता है तो बहुत बड़ा बदलाव भी आता है
मैंने यह महसूस किया है कि जब बहुत अत्याचार होता है तो बहुत बड़ा बदलाव भी आता है। उस अत्याचार से आपके भीतर एक आग जलती है, जिसे आपने सही जगह लगा दिया तो आप बहुत बड़े-बड़े काम कर सकते हैं। आज हम जितनी भी अवॉर्डी को देखते हैं, उनकी एक कहानी है। उन लोगों ने अपनी जिंदगी से लड़ना सीखा और उस समस्या से ऊपर उठना सीखा। आज हमारे साथ कई ऐसी सशक्त महिलाएं मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी समस्याओं का डटकर सामना किया है।'

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT