द फॉलोअप डेस्क
‘कॉकरोचों’ यानी सीजेपी के छात्र आंदोलन को CPI (M) का भी साथ मिल गया है। आज प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने वृंदा करात प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CJP और छात्र संगठनों की ओर से आज जंतर-मंतर पर आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन में CPI(M) नेता छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। जनरल सेक्रेटरी सह वरिष्ठ नेता वृंदा करात और पोलित ब्यूरो के सदस्य विजू कृष्णन, अरुण कुमार और मरियम धवाले ने एकजुटता दिखाते हुए इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और छात्रों के लिए न्याय तथा सरकारी दमन को खत्म करने की मांग की। साथ ही कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार सत्ता के लायक नहीं
ये भी बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मिल्लकार्जुन खड़गे ने CJP, ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शकारियों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है। केंद्र पेपर लीक और चंदा चोरी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने मीडिया से कहा, छात्रों और नौजवानों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र पर हमला है। मोदी सरकार छात्रों को मारने का काम कर रही है। जो छात्र-नौजवान दिल्ली आकर बात करना चाहते हैं, उन्हें मारना और तंग करना गलत है। हमने इसपर सरकार का कई बार ध्यान खींचा लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कांग्रेस नेता ने कहा, एक तरफ- बेरोजगारी है, दूसरी तरफ ये सरकार परीक्षा तक नहीं करा पा रही है, इसलिए हमारा यही कहना है कि ये सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं।
