logo

बड़ी खबर : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद की हार्ट अटैक से मौत, लोकसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

bharat2.jpg

डेस्क:
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। वह पंजाब के जलांधर में राहुल के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। जिसकी बाद राहुल गांधी की यात्री फिलहाल के लिए रोक दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक जताया है।


 

सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा है कि जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

फिल्लौर से भाग लेते समय हुए बेहोश
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोख सिंह चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर से भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संतोथ सिंह जालंधर संसदीय क्षेत्र से 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे।


9:30 बजे तबीयत बिगड़ी
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा सुबह 7 बजे लुधियाना से लोडोवाल से शुरू हुई थी यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। जहां लंच के बाद यात्रा में विराम होता। लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। पार्टी की ओर से यह अबतक नहीं बताया है कि यात्रा आज रोका जाएगा या फिर राहुल गांधी पर यात्रा में शामिल होंगे।