logo

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने घाना में गांधी को दी श्रद्धांजलि, कोफी अन्नान के बारे में कही ये बात

SPEEKER.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष व स्पीकर रवीद्रनाथ महतो 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में भाग लेने के लिए घाना की राजधानी अक्रा के छह दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष ने विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान के योगदानों की भी चर्चा की जो घाना के ही थे। अध्यक्ष ने अकरा में स्थानीय प्रेस को कहा कि भारत और घाना दोनों ही विश्व में लोकतंत्र के अग्रणी ध्वजवाहक हैं। हालांकि कुछ समय के लिए घाना में सैन्य शासन रहा। लेकिन यहां तीस वर्षों से लोकतंत्र कायम है। कहा कि क्वामे न्क्रुमा द्वारा स्थापित लोकतंत्र घाना गणराज्य में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना मंच 
अध्यक्ष रवींद्र महोदय ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा मंच है। पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। बता दें कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष छह दिनों के इस सम्मेलन में तीन विषयों पर अपने वक्तव्य विश्व पटल पर रखेंगे। ये विषय हैं, ऊर्जा संकट व पर्यावरण संरक्षण, संसद में महिला आरक्षण और तीसरा विषय है ई संसद के माध्यम से ससदीय प्रक्रिया को और कारगर बनाया जाना। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N