logo

लव जिहाद, लैंड जिहाद और वोट जिहाद के बाद अब राज्य में पॉलिटिकल जिहाद: प्रतुल शाहदेव

partul.jpeg

रांची 

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और वोट जिहाद के बाद अब राज्य में पॉलिटिकल जिहाद शुरू हो गया है। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर पॉलिटिकल जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि खास समुदाय के एक तबके के द्वारा भोली भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर विवाह किया जाता है। बाद में आदिवासियों के लिए आरक्षित मुखिया, जिला परिषद, पंचायत, सरपंच की सीटों पर उन्हें लड़ा कर सत्ता पर काबिज होने का पॉलिटिकल जिहाद होता है। उसके बाद से इस आदिवासी महिला की भूमिका को कम किया जाता है। प्रतुल ने पाकुड़ जिले के साथ दूसरे जिलों का भी उदाहरण दिया।

पाकुड़ जिले का उदाहरण दिया 

उन्होंने बताया की पाकुड़ जिले में ऐसे कई उदाहरण हैं। कट्टरपंथियों ने अपनी आदिवासी पत्नियों को चुनाव जीता कर सत्ता में काबिज होने का षड्यंत्र रचा है। इनमें से कुछ ने तो इन भोली-भाली आदिवासी बेटियों को फंसा कर दूसरी और तीसरी पत्नी के रूप में रखा हुआ है। प्रतुल ने पाकुड़ के कुछ लोगों का उदाहरण दिया, जिन्होंने आदिवासी बेटियों को अपने मोह जाल में फंसा कर विवाह किया। फिर इन पत्नियों को विभिन्न स्तरों के चुनाव में लड़वाया और कई मामलों में जितवाया भी।  उनके जरिए पॉलिटिकल जिहाद कर सत्ता पर काबिज हो गए। 


कहा, ऐसे लोगों की सूची है 
प्रतुल ने राज्य के दूसरे हिस्सों का भी उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे लोगों ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी पॉलीटिकल जिहाद किया है। ऐसे 200 से ज्यादा लोगों की सूची है जो पॉलिटिकल जिहाद के जरिए सत्ता पर काबिज हुए हैं या काबिज होने की कोशिश की है। प्रतुल ने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो गृह मंत्रालय से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे कि कहीं इन आदिवासी बेटियों को प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा है। शाहदेव ने मांग की कि आलमगीर आलम तुरंत इस्तीफा दें। इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच हो। प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं तारिक इमरान भी उपस्थित थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Pratul ShahdevBJPJIHADJharkhand News