रांची
लोकसभा चुनाव को लेकर रांची जिले के 214 आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने के लिए रांची जिला के सभी शस्त्र मालिकों को अपने शस्त्रों को थाना/ओपी या शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए मीडिया के माध्यम से कई तिथियों की घोषणा की गयी। जिन शस्त्र लाइसेंसधारियों ने अपने शस्त्र जमा नहीं किये, उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आज लाइसेंस रद्द कर दिया।

आर्म्स लाइसेंस किये रद्द
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कार्रवाई की गयी। इस प्रक्रिया में 214 शस्त्र मालिकों के लाइसेंस रद्द किये गये हैं। इन्होंने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी न तो हथियार जमा किये न ही समय में छूट के लिए विभाग के पास आवेदन दिया। अंत में ये एक्शन लिया गया।

कई बार दी गयी सूचना
शस्त्र मालिकों के शस्त्र जमा नहीं करने पर व्यक्तिगत पत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण की भी मांग की गई। विभिन्न राष्ट्रीय/स्थानीय मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी भी प्रकाशित की गयी। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले 212 मालिकों के नाम, पता एवं अनुज्ञप्ति संख्या का विज्ञापन छपवाकर जवाब समर्पित करने का अंतिम मौका भी दिया गया था। बार-बार नोटिस के बावजूद उदासीनता दिखानेवाले 176 लाइसेंस धारियों का लाइसेंस आज रद्द कर दिया गया है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -