logo

नेक कार्य : तनाव की बीच ड्यूटी पर खड़े जवान का ख्याल,700 जवानो को खिलाया खाना  

Food.jpeg

डेस्क:
शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद रांची प्रशासन उपद्रवियों से निपटने को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात है। जवानो के हौसले और कार्य का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा सुरक्षा में तैनात रांची प्रशासन के पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए खाना उपलब्ध करवाया गया। जवानो को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसे  ध्यान में रखकर उनका कुशल क्षेम जानने का प्रयास किया।

700 जवानो के भोजन की व्यवस्था की गई 
राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के द्वारा दो दिनों से ड्यूटी तैनात 200 जवानों को कल रात का भोजन में पूरी आलू का सब्जी एवं आज दोपहर का भोजन 500 जवानों को चावल,आलू, चना, का सब्जी खिलाया गया l इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई ।

रांची पुलिस का कहा धन्यवाद 
संगठन ने रांची पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस शहर की शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में अपना अहम योगदान दिया है। भोजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, सुनील साहू,प्रशांत बजाज,नितेश वर्मा,प्रीति सिन्हा जयसवाल,अनीश वर्मा,पायल सोनी,आर्यन मेहता, श्रुति देवी,प्रमोद सिंह, बबलू साहू, विपुल मिश्रा, मनोज ठाकुर, विशाल साहू सहित दर्जनों लोग शामिल हुए l