logo

UPA बैठक पर बोले बाबूलाल, भ्रष्टाचार के जनक,पोषक और संरक्षक दलों के ठगबंधन की हो रही कवायद

babulal_marandi13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बेंगलुरु में  आज हो रहे यूपीए दलों की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र बचाव के नाम पर जुटने वाले दलों का चाल ,चरित्र और इतिहास लोकतंत्र की हत्या करने वाली है। यह बैठक लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपमानित करने का है। आज भी ये दल लोकतंत्र की आवाज को लाठी डंडे से कुचलने का हर संभव कोशिश कर रहे। न्यायालय के निर्णयों पर भी असंवैधानिक टिप्पणी कर रहे।


बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाल में ही पश्चिम बंगाल और बिहार में यूपीए सरकार का लोकतंत्र विरोधी विभत्स चेहरा उजागर हुआ है। झारखंड सरकार तो उनकी नाकामियों को उजागर करने वालों के खिलाफ फर्जी केश मुकदमों से प्रताड़ित करने का रिकॉर्ड बना रही। सच्चाई यह है कि भारत का लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है परंतु यूपीए घटक दलों में शामिल नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने के कारण अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इन दलों का चरित्र भ्रष्टाचार के जनक,पोषक और संरक्षक होने का है। बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। देश में अनगिनत घोटालों का रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के नाम दर्ज है। आज भी कांग्रेस पार्टी के युवराज एक मामले में सजायाफ्ता हैं तो दूसरे में जमानत पर हैं।


हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य को लूट खंड में तब्दील कर दिया 
बाबूला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहै कि इन्होंने तो पूरे प्रदेश को लूट खंड में तब्दील कर दिया है। लगातार जांच एजेंसियों के घेरे में ये उलझते जा रहे। अपने और अपनो  के खिलाफ बढ़ते जांच से इनकी बौखलाहट बढ़ती जा रही। जेल जाने का भय उन्हें पूरी तरह सता रहा है। चारा घोटाले में सजायफ्ता लालू प्रसाद यादव को लेकर बाबूलाल ने कहा कि अब लैंड फॉर जॉब मामले में चार्ज सीटेड हैं ,ममता बनर्जी का भतीजा शिक्षक भर्ती और कोयला  घोटाला में जांच का सामना कर रहा। उनके एक मंत्री जेल की हवा खा रहे। केजरीवाल की कहानी भी इससे अलग नहीं। इनके उपमुख्यमंत्री अरबों रुपए के शराब घोटाले में जेल में हैं और जमानत केलिय तरस रहे हैं।


ठगबंधन को जनता देगी करारा जवाब
मरांडी ने कहा कि तमिलनाडु की  डीएमके सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी है। मनी लांड्रिंग मामले में एक मंत्री जेल में हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता पूरी तरह  इनकी बौखलाहट को समझ रही है। 2024के चुनाव में  भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक नीति, नीयत और नेता विहीन ठगबंधन को जनता करारा जवाब देगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N