द फॉलोअप डेस्क
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन इस प्रेम कहानी में अब एटीएस की टीम की एंट्री हो गई है। जिसके बाद इस लव स्टोरी में ब्रेक लग गया है। जी हां..जानकारी सामने आ रही है कि आईबी की इनपुट के बाद एटीएस की टीम ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सचिन और उसके पिता के पुलिस ने हिरासत में पूछताछ के लिए लिया है। सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका
पुलिस ने सीमा को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित सचिन के घर से गिरफ्तार किया गया है। आईबी की इनपुट के बाद एटीएस की टीम सादी वर्दी में रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंची। जहां से सीमा को हिरासत में लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईबी को इनपुट मिली है कि सीमा के चाचा पाकिस्तानी आर्मी के सूबेदार है वहीं भाई सैनिक है। इसी कारण उसपर पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि वह किसी खास मकसद से भारत आई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N