logo

अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भारत पर लगाया 50 फीसदी तक टैरिफ, जनवरी 2026 से होगा लागू

modi_____.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत में अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ बढाए जाने के बाद एक और देश ने भारत को एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल मेक्सिको संसद ने भी एक नए विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें तहत भारत, चीन, ब्राजील और एशियाई देशों सहित कई देशों से आयातित वस्तुओं पर 5% से 50% तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। 
यह कानून उन देशों पर लागू किया जा रहा है, जिनके साथ मेक्सिको का FTA यानि मुक्त व्यापार समझौता नहीं है। और इस विधेयक के अंदर भारत भी शामिल है। यह नया शुल्क अब 1 जनवरी 2026 से लागू हो जायेगा। मेक्सिको की संसद के दोनों सदनों- सीनेट और निचले सदन ने इस विधेयक को मंजूरी दी है। बता दें कि राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने इस बिल को सितंबर में पेश किया था, इस प्रस्ताव में 1,463 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की गई थी। 
टैरिफ बढ़ने के साथ ही अब भारत में कई सारे उत्पाद महंगे हो जायेंगे। जिनमें 5% से लेकर 50% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

ये उत्पाद हैं शामिल: 
वाहन कलपुर्जे
हल्के वाहन
प्लास्टिक उत्पाद
खिलौने
वस्त्र व परिधान
फर्नीचर
जूते
रेडीमेड कपड़े
एल्यूमिनियम उत्पाद
कांच से बने सामान

Tags - international news international khabar national khabar tarrif news tarrif khabar