logo

Jammu-Kashmir : खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 लोगों की मौ त

a1230.jpg

श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना प्रदेश के राजौरी जिला अंतर्गत भीमबेर गली के पास घटी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। मंजाकोट के तहसीदार जावेद चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। हादसे से संबंधित कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। 

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बस
बस दुर्घटना से संबंधित जो तस्वीरें सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि लाल रंग की बस खाई में जा गिरी है। अधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 

उपराज्यपाल ने व्यक्त किया दुख
राजौरी में हुई बस दुर्घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल कार्यालय (जम्मू-कश्मीर) की तरफ से किए ट्वीट में लिखा है कि राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचा रहा है। बताया जाता है कि सुबह के वक्त कोहरा और धुंध की वजह से ये हादसा हुआ। 

हादसे के कारणों की होगी जांच
अभी हाल में जम्मू-कश्मीर में एक और भीषण बस दुर्घटना हुई थी। तब, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को लेकर लौट रही बस खाई में जा गिरी थी। हादसे में आईटीबीपी के 6 जवानों सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भी अधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब बस का नियंत्रण बिगड़ गया था।