द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए हैवानियत ने पूरे देश को शर्मसार किया है। हर-ओर इसकी निंदा की जा रही है। वहीं इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार आरोपियों को मौत की सजा दिलाने का हर-संभव प्रयास करेगी।

4 मई का है यह वीडियो
बता दें कि 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में निर्वस्त्र कर महिलाओं को धूमाया गया था। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोगों को महिलाओं को खेत की ओर खींचते और उनके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते भी देखा गया थी। वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसकी निंदा होने लगी। लोग लगातार कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आदेश जारी किया। जिसमें दो मणिपुरी महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर ना करने का निर्देश दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच अभी चल रही है। इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य हो गया।

दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मणिपुर की बेटियों के साथ यह हृदय विदारक घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना के दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना किसी भी समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप और गुनाह करने वाले किसी भी जगह के हों, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N